कई टीवी सीरियलों और वेब सीरीज में एक्टिंग कर चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है और पता चला है कि गहना अचानक शूटिंग के सेट पर बेहोश हो गयी और उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ गहना मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं। शाम के करीब 4.30 बजे उनकी हालत खराब हुई और वो बेहोश होकर गिर पड़ी।

शूटिंग के क्रू ने तुरंत गहना को मलाड के रक्षा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । बताया जा रहा है गहना की हालत नाजुक बनी हुई है। करीबी सूत्रों का कहना है कि गहना को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

गहना के दोस्तों का कहना है वो किसी भी बात पर कोई रिएक्शन नहीं दे रही है और साथ ही एक्ट्रेस को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक़ गहना को ऑक्सीजन के माध्यम से सांस दी जा रही है

गहना के परिवार का कहना है कि गहना बिना ठीक से खाए-पिए लगातार 48 घंटे से शूटिंग कर रही थीं । इसी वजह से उनकी हालत अचानक बिगड़ गयी, साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि गहना डायबिटीज की पेशेंट है। खाने पीने का ख्याल ना रखने की वजह से गहना का शुगर लेवल बहुत बढ़ा हुआ है और उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया है।

फिलहाल अभी टेस्ट्स की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है और गहना के दोस्तों का कहना ये भी है कि वो 36 घंटे से सिर्फ एनर्जी ड्रिंक ही ले रही थीं । डॉक्टर्स ने यही जानकारी दी है कि गहना की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

बता दें गहना एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है और बीते दिनों उन्होंने बिग बॉस के एक्स कन्टेंस्टन्ट विकास गुप्ता को भी काफी टारगेट किया था और उन्हें एक नंबर का फ्रॉड इंसान बताया था।


Download Android App
Download iOS App



