टिंडर और बंबल डेटिंग ऐप के बारे में सभी ने सुना होगा। इन ऐप्स पर आम लोग अपना अकाउंट बनाकर प्यार तलाश सकते हैं। इन ऐप्स के साथ-साथ आजकल एक ऐप और चर्चा में है, जिस पर बॉलीवुड हस्तियां भी हैं। इस ऐप का नाम राया डेटिंग ऐप है। खबरें हैं कि यह डेटिंग ऐप खास तौर पर क्रिएटिव लोगो के लिए है, जिस पर वो अपनी फील्ड में प्यार तलाशते हैं। साल 2015 में बनाया गए इस ऐप पर कई बॉलीवुड हस्तियां हैं, जो प्यार की तलाश करती हैं।
हॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ इस ऐप पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई हसीनाएं भी हैं, जिनके नाम सामने आए हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ हसीनाओं के नाम बताएंगे, जो राया डेटिंग ऐप का उपयोग कर रही हैं।
हालाकि इस ऐप के नियम और शर्त कड़े हैं, इसपर सभी लोगों को नहीं रखा जाता है। इसके नियम और शर्त के अनुसार, इसपर किसी के प्रोफाइल को स्वीकार, अस्वीकार किया जाता है या फिर उसे वेटिंग लिस्ट में रख दिया जाता है। इसके बिना अनुमति के कोई भी इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
वहीं भारतीय सेलेब्रिटी की बात करें तो इसमें जान्हवी कपूर, वाणी कपूर, नेहा शर्मा, सोनल चौहान, अनुष्का रंजन, लिसा मिश्रा जैसे फेमस फिल्म निर्माता जैसी हस्तियां हैं। बॉलीवुड की धड़क गर्ल का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है लेकिन उनकी धड़कनें बढ़ाने वाला मुंडा अभी तक उन्हें नहीं मिला है। यही कारण है कि जाह्नवी कपूर राया डेटिंग ऐप पर हैं।
एक्ट्रेस वाणी कपूर लोगों को अपनी बोल्डनेस से दीवाना बना देती हैं लेकिन उन्हें दीवाना बनाने वाला अभी तक उनके सामने नहीं आया है, जिस कारण उन्होंने राया ऐप का सहारा लिया है। अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली अदाकारा नेहा शर्मा भी राया ऐप पर प्यार की तलाश कर रही हैं।
बॉलीवुड अदाकारा सोनम चौहान अपना हमसफर ढूंगने के लिए राया ऐप का सहारा ले रही हैं। अदाकारा आलिया भट्ट की दोस्त अनुष्का रंजन भी राया ऐप की एक्टिव मेंबर हैं। वही बॉलीवुड हसीनाओं के साथ-साथ लीजा मिश्रा भी राया ऐप पर काफी एक्टिव हैं।