पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। देश में लॉकडाउन तीसरा चरण चल रहा है और यह 17 मई को खत्म होगा। इस दौरान इंटरनेट लोगों के लिए टाइम पास का जरिया बना हुआ है। ऐसे में कई सारे वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आये दिन सामने आती रहती हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है और जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार गाना गाते नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान का यह थ्रोबैक वीडियो है।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म साजन का फेमस गाना देखा है ‘पहली बार साजन की आंखों में प्यार…..’ शाहरुख और सलमान मस्ती भरे अंदाज में गाते दिख रहे हैं और इतना ही नहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी गाते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तीनों सुपरस्टार यहीं तक नहीं रुके इसके बाद फिल्म फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मशहूर सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ भी शाहरुख खान गा रहे हैं।
उसके बाद ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ गाना अमिताभ बच्चन अपनी आवाज में गाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इस लॉकडाउन में शाहरुख-सलमान और अमिताभ बच्चन के फैंस का मनोरंजन यह वीडियो कर देगा। वीडियो में इन तीनों सुपरस्टार का एक साथ डांस करते हुए देखकर उनके फैंस अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, अरे वीडियो कब का है, तीनों साथ में गजब। जबकि अन्य यूजर ने कहा, शाहरुख, सलमान और अमिताभ इंडस्ट्री के तीन लेजेंड्स कम ही साथ में देखने को मिलते हैं, कमाल का परफॉर्मेंस है। दूसरे फैन ने कहा, भाईसाहब इतनी एनर्जी अमिताभ बच्चन क्या गा रहे, और शाहरुख सलमान क्या साथ दे रहे। तो किसी ने कहा, अरे वाह तीनों ने एक जैसे काले चश्में भी पहने हैं।
लॉकडाउन का तीसरा चरण भारत में जारी है। ऐसे में देशवासी इस समय भी अपने घरों में रह रहे हैं। इस महामारी के चलते अपने घरों में स्टार्स भी परिवार वालों के संग समय बीता रहे हैं। इस दौरान कई सितारे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज एक्टिविटी करते हुए फैंस के लिए साझा करते रहते हैं।
कोई गाना गाते दिख रहे है तो वहीं कुछ अपने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का हुनर इस खाली समय में बजाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की बात करें तो लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर रह रहे हैं। इस समय जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर के अलावा उनके साथ फैमिली भी रुकी हुई है।