दिशा पाटनी इन दिनों 2 वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहला उनकी इंस्टाग्राम पर आग लगाती तस्वीरें और दूसर उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलिक के साथ रिश्ता। आपको बता दें, लम्बे समय से ऐसी खबरें थी कि दिशा- टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने ही कभी अपना रिश्ता दुनिया के सामने कुबूल नहीं किया। लेकिन कुछ वक़्त पहले ऐसी खबरें सामने आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
जिसके बाद एक्ट्रेस का नाम अलेक्जेंडर एलिक के साथ जोड़ा जाने लगा। कई दिनों से ऐसी अफवाहे उड़ रही हैं कि दिशा- अलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों साथ में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें छाई रहती हैं। वहीं, हाल ही में इस रूमर्ड कपल की कुछ और तस्वीरें देखने को मिली, जिसके बाद ये दोनों लाइमलाइट में आ गए।
इन फोटोज़ में इनकी बॉन्डिंग के अलावा जिस चीज़ ने सबका सबका ध्यान खिंचा वो था टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ का रिएक्शन। दरअसल, गुरुवार को अलेक्जेंडर ने दिशा के साथ कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों को देख दिशा और अलेक्जेंडर की नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही ये दावा और भी मजबूत होता दिख रहा है कि सच में अलेक्जेंडर और दिशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
लेकिन इन सबके बीच अलेक्जेंडर के इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का रिएक्शन हैरान करने वाला है। दरअसल, कृष्णा श्रॉफ ने इन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस तस्वीर के बाद वो क्या लिखते हैं, उसे पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकती।’ कृष्णा श्रॉफ के इस कमेंट को देखकर तो यही लग रहा है कि वो यहां नेटिजंस के बारे में बात कर रही हैं।
आपको बता दें, अलेक्जेंडर की दिशा के साथ-साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इन तीनो की दोस्ती काफी गहरी है। अक्सर ये तीनों एक-साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते नज़र आते हैं।