RRR के गोल्डन ग्लोब जीतने पर Tiger Shroff ने किया Naatu Naatu पर विक्ट्री डांस, वीडियो हुआ VIRAL - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

RRR के गोल्डन ग्लोब जीतने पर Tiger Shroff ने किया Naatu Naatu पर विक्ट्री डांस, वीडियो हुआ VIRAL

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म आरआरआर के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। वह काफी खुश नजर आ रहे है। उनका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में पुरस्कार जीता है। अवॉर्ड जीतने के बाद से हर कोई आरआरआर टीम और एस एस राजमौली को अपने अंदाज में बधाई दे रहा है।
1673517601 324231136 746619903076993 5215862001491314857 n
पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने भी डायरेक्टर राजामौली को गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने पर बधाई दी है। वही अपने जबरदस्त एक्शन और डांस से दर्शकों को दिल जीतने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी अपने स्टाइल में फिल्म आरआरआर की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
1673517627 316207034 142067465254224 1943268636016461671 n
टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर डांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वो गाने के हुक स्टेप को भी बड़ी खूबसूरती करते नजर आ रहे हैं। वैस तो एक्टर के डांस का कोई मुकाबल नहीं है मगर इस नाटु-नाटु के डांस स्टेप को जितनी बखूबी टाइगर कर रहे है उसने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘यह हमारा विक्ट्री डांस होना चाहिए। भारतीय सिनेमा की कल बहुत बड़ी जीत हुई। आरआरआर की पूरी टीम को शुभकामनाएं।’ इसी के साथ एक्टर ने एस एस राजमौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण को टैग किया है। टाइगर के इस वीडियो पर फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है।
1673517725 3rr
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसमें गणपत और बड़े मियां छोटे मियां के अलावा करण जौहर के धर्मा बैनर तले बन रही फिल्म स्क्रू ढ़ीला भी शामिल है। इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट शनाया कपूर को कास्ट करने की खबरें सामने आई थी। हालांकि अभी तक इसे लेकर मेकर्स की तरफ कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।