आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना एक ट्रेंड बन चुका है और आये दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रॉल्लिंग के जरिये टारगेट किया जाता है। अब हाल ही में अनन्या पांडे को भी ट्रोल करने की कोशिश हुई है।

फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज़ फिल्म पति पत्नी और वो में नजज आयी थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म में अनन्या के किरदार और एक्टिंग की काफी सराहना भी हुई है।

अनन्या पांडे इससे पहले भी कई बार ट्रॉल्लिंग का शिकार हो चुकी है पर इस बार एक ट्रोलर ने तो हद ही कर दी। ट्रोलर ने अनन्या से सवाल किया क्या वो प्रेग्नेंट है ? इस सवाल पर किसी का भी हैरान होना लाज़मी है।

अनन्या ने इस सवाल का शानदार जवाब भी दिया। अनन्या ने ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा – क्या लोगों को ऐसा लगता है में प्रेग्नेंट हूं ? लेकिन क्यों ? वेट क्या सच में कुछ ऐसा भी है ? इसके बाद अनन्या ने कहा – मुझे शायद इस बारे में हां या ना में कन्फर्मेशन देने की जरुरत भी नहीं है। क्या फ़ालतू सवाल है।

बता दें अनन्या अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन के दौरान कई बार फिल्म के लीड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ स्पॉट हुई थी और खबर यहां तक आयी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। कार्तिक और अनन्या ने इस तरह की बातों को अफवाह बताते हुए नजरअंदाज किया था।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अनन्या पांडे आये दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ सहरे करती रहती है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनन्या पांडे इन दिनों ईशान खटटर के साथ फिल्म खाली पीली की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एकअनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



