टीवी इंडस्ट्री में शादियों का दौर चल रहा है और बीते साल से इस नए साल के पहले महीने में ही कई टीवी सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंध चुकी है। अब इस लिस्ट में अभिनेता तारुल स्वामी भी शामिल हो गए है।
जी हाँ टीवी अभिनेता तारुल स्वामी ने 25 जनवरी को जयपुर में अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा के साथ शादी कर ली। सुहानी सी एक लड़की से मशहूर हुए तारुल स्वामी बीते तीन सालों से ऋचा के साथ डेटिंग कर रहे थे।
दोनों लव बर्ड्स ने पारंपरिक हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए और अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टीवी अभिनेता तारुल स्वामी ने खुद अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
तारुल स्वामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘’ Mr. And Mrs. ???? #richatarulwedding,’’ कैप्शन के साथ ये तस्वीर शेयर की है। टीवी शो इश्कबाज़ की अभिनेत्री विविधा कृति ने भी इस खूबसूरत कपल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
फोटो के लिए विविधा ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा , हार्दिक बधाई। आप दोनों को इतना खुश और प्यार में देख मेरा दिल खुशी से भर गया पति और पत्नी के रूप में आप दोनों को एक सुंदर जीवन की शुभकामनाएं! आपको प्यार हमेशा बना रहे और आपको ढेर सारी खुशियां मिलें।
तारुल स्वामी ‘क्वींस है हम’ और ‘हैलो प्रतिभा’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। वहीँ ऋचा ने ‘बालवीर’ और ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ जैसे शो में काम किया है । हम नवविवाहित जोड़े को अपनी हार्दिक बधाई देते हैं।
तारुल स्वामी से पहले टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने 22 जनवरी को जयपुर में शादी की थी । ‘साथ निभाना साथिया’ की फेमस एक्ट्रेस लवली सासन भी अगले महीने शादी करने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App









