टीवी दुनिया की जानी मानी
एक्ट्रेस हेली शाह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हेली की तगड़ी फैन फॉलोइंग
है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस को लाखों लोग फॉलो करते है। हेली सिर्फ सीरीयल्स
में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। हाल ही में हेली कांस फिल्म फेस्टिवल
में शामिल हुई थी। किसी भी स्टार का सपना होता है कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा
होना। ऐसे में हेली के लिए ये सम्मान की बात थी। लेकिन कांस में हेली का एक और सपना
पूरा हुआ जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय बच्चन से मिली
थी। अब एक इंटरव्यू में हेली ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसा
फील हुआ।
कांस फिल्म फेस्टिवल में
एश्वर्या राय का जलवा इस बार भी कायम रहा। एश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन भी
फेस्टिवल में नजर आए थे। हेली शाह भी इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई।
इस दौरान हेली को एश्वर्या राय से मिलने का मौका मिला। हेली ने ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ अच्छा वक्त बिताया था,
जिसके बारे में उन्होंने बात की है।
एक मीडिया हाउस
को दिए इंटरव्यू में हेली शाह ने बताया है कि, ऐश्वर्या से मिलकर उन्हें कैसा महसूस हुआ था। एक्ट्रेस ने
कहा, “ऐश्वर्या राय और अभिषेक
बच्चन से मिलना बहुत अमेजिंग था। मैं ऐश्वर्या राय से दो बार मिली थी, रेड कार्पेट से पहले और एक बार पेरिस में
पार्टी के दौरान। यह बहुत अच्छा था। मैं इसे शब्दों में बता नहीं सकती।
हेली ने आगे
बताया कि, वह (ऐश्वर्या) बहुत सुंदर हैं और वह एक रानी की तरह हैं। मैंने अभिषेक
बच्चन के साथ लगभग 15 मिनट बिताए और हमने प्रो-कबड्डी समेत कई चीजों पर खूब बात की।
वह बहुत गर्मजोशी से भरे इंसान हैं और मुझे यह बहुत पसंद आया।”
बता दें कि कांस
फिल्म फेस्टिवल में हेली की फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। हेली ने टीवी पर
कई सालों तक राज किया है। फिल्म ‘काया पलट’ से हेली ने फिल्मों की
दूनिया में डेब्यू किया। हेली जल्द ही वह ‘जिबाह’ में नजर आएंगी।