सुशांत सिंह की मौत के ढाई साल बाद घर को मिला नया किराएदार,रेंट जानकर हो जाएंगे हैरान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

सुशांत सिंह की मौत के ढाई साल बाद घर को मिला नया किराएदार,रेंट जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की मिस्टीरियस डेथ में से एक सुशांत सिंह राजपूत की डेथ की खबर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गया हैं।सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए ढाई साल हो गए हैं। वही सुशांत की डेथ के बाद से उनका मुंबई वाला फ्लैट आज भी सुना पड़ा हुआ हैं। लेकिन अब एक्टर के फ्लैट को लेकर एक नयी जानकारी सामने आ रही हैं।

बॉलीवुड की मिस्टीरियस डेथ में से एक सुशांत सिंह राजपूत की डेथ की खबर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गया हैं। एक्टर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं,लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए ढाई साल हो गए हैं। वही सुशांत की डेथ के बाद से उनका मुंबई वाला फ्लैट आज भी सुना पड़ा हुआ हैं। लेकिन अब एक्टर के फ्लैट को लेकर एक नयी जानकारी सामने आ रही हैं। 
1672902280 54266496 416193512448757 4103134392293573884 n
दरअसल उड़ती-उड़ती खबरे अब ऐसी सामने आ रही है की सुशांत के फ्लैट को उनकी मौत के करीब ढाई साल बाद नया किराएदार मिल गया है। दरअसल सुशांत के निधन के बाद से उनका फ्लैट खाली पड़ा था। कई लोगों ने इस फ्लैट को देखा लेकिन रहने के लिए कोई राजी नहीं हो रहा था। ऐसे में अब मिली जानकारी के अनुसार एक्टर के इस घर में जल्द ही नए लोग रहने आ रहे हैं। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड पर लग्जरी फ्लैट में किराए पर रहा करते थे। 
1672902289 6fcf046ca9
साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान अचानक बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सनसनी मच गई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि, एक्टर ने अपने इसी किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। हालांकि सुशांत की मौत की मिस्ट्री अभी तक सुलझ नहीं पाई हैं। आज भी उनके इस रहस्यमयी मौत को लेकर नए अपडेट सामने आते रहते हैं। 
1672902302 53732635 2311488889122624 6534993571722256876 n
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक नए किराएदार को इस फ्लैट के लिए हर महीने लगभग 5 लाख रुपये किराया देना होगा। इतना ही नहीं फ्लैट मालिक को 30 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा। सुशांत इस फ्लैट का एक महीने का 4.5 लाख रुपये किराया देते थे। अब इस फ्लैट के ओनर ने किराया बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। ये फ्लैट 3600 स्क्वाॅयर फुट के एरिया में बना हुआ है। इसमें 4 बेडरूम है, जिसके साथ छत भी अटैच है। सुशांत इस फ्लैट में साल 2019 में शिफ्ट हुए थे।
1672902321 94111369 160094265484562 4103919321896887880 n
बता दें कि हाल ही में सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर रूप कुमार ने बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि पोस्टमार्टम के समय उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। उन्हें यह कहा गया था कि जल्द से जल्द उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम करें और पुलिस को बॉडी सौंप दें। 
1672902368 66355599 684489468656243 4785305671511568877 n
वही सुशांत के फ्लैट के नए किराएदार मिलने की खबर सुन उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे एक बार बार फिर से सुशांत के फैंस के दिलों में उनकी यादें भी ताजा हो गयी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।