हाल ही में संजय दत्त की आने वाली फिल्म भूमि का चौथा पोस्टर रिलीज़ किया गया। इस फिल्म में संजय एक पिता के किरदार में है और उन्होंने बताया की इस फिल्म की कहानी पिता और बेटी के आपसी संबंधों पर केन्द्रित है। फिल्म के प्रमोशन के चलते संजय इन दिनों मीडिया से खूब मिल रहे है।
आपको बता दें कुछ समय पहले ही संजय दत्त अपनी सजा पूरी करने के बाद जेल से लौटे है। इस मौके पर उनसे कुछ निजी सवाल भी पूछे गए जिनका संजय ने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान संजय ने अपने जीवन से जुडी कई अहम कहानियों के बारे में बताया और साथ ही ये भी बताया की पुराने संजय दत्त से आज के संजय दत्त में कितने बदलाव आ गए है।
संजय ने कबूल किया जो कुछ उनसे हुआ वो गलत था और कभी नहीं करना चाहिए था। लेकिन उन्हें ख़ुशी है की वो एक इमानदार नागरिक है और देश की इज्जत करते है। देश के कानून की सजा को उन्होंने स्वीकार किया और अपनी गलती की सजा भी काटी।
अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में संजय को सजा सुनाई गयी थी। संजय ने उस बारे में पूरी जानकारी दी की वो एक गलती थी और वो जिंदगी में कभी ऐसा कदम दोबारा नहीं उठाएंगे।
संजय ने अपनी ड्रग्स की लत से लेकर कॉलेज के किस्सों पर भी बात की। उन्होंने बताया की वो कॉलेज के दिनों में एक प्ले बॉय की छवि वाले इंसान थे। एक ही समय पर तीन -तीन लड़कियों से उनका अफेयर चल रहा था।
संजय बताते है की वो उस वक्त इतनी चालाकी से ये काम कर रहे थे की कॉलेज खत्म होने के बाद भी उन लड़कियों को कभी एक दुसरे के बारे में पता नहीं लग पाया। संजय आज उन सभी गलतियों को भूलना चाहते है लेकिन उनका मानना है की इन चीजों से उन्होंने काफी सीख ली है। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनकी कहानी भी बाकी सभी युवाओं की तरह क्रेजी थी।