कुछ समय पहले ही बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला ने अपना रिश्ता ऑफिसियल किया है। ये कपल पिछले 2 सालों से साथ में है। प्रियांक से पहले बेनाफ्षा वरुण सूद को भी डेट कर चुकी हैं। अब बेनाफ्शा सूनावाला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद के लिए हाल ही में एक नोट लिखा है।
बेनाफ्शा ने इस नोट में वरुण पर कई लड़कियों के साथ उन्हें धोखा देने, झूठ बोलने और उन्हें वो प्यार, रिस्पेक्ट ना देने का आरोप लगाया था। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा वो किसी को भी बदनाम करने के लिए ये सब नहीं लिखेंगी लेकिन क्योंकि इस बार उनके परिवार की बात है इसलिए वो छुप नहीं बैठेंगी। इतना ही नहीं बेनाफ्शा ने बताया कैसे बिग बॉस के बाद सब कुछ बदल गया और वो मूव ऑन हो गई।
वहीं बेनाफ्शा के इस पोस्ट पर अब वरुण ने अपना रिएक्शन दिया ओर उन्होंने इस बारे में स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए बताया कि ‘ऐस ऑफ स्पेस’ से 8 महीने पहले और उनके ब्रेक-अप के 3 महीने बाद, उन्हें पता चला कि बेनाफ्शा उन्हें धोखा दे रही है। वरुण ने कहा “उसने मुझे बताया कि वह उसके साथ है लेकिन बहुत बाद में जब हम अलग हो गए थे। उसने कहा कि वह उसके (प्रियांक) लिए फील करती है और बिग बॉस के दौरान ये सब होने लगा था। उसने खुद मुझे लिखा था, लेकिन मैंने वापस जवाब नहीं दिया। उसने मुझसे कभी माफी नहीं मांगी। खैर, उसे अपने लाइफ आगे बढ़ाये जिसके साथ भी वो चाहती है। सब खुश रहें।” हालांकि, वरुण ने ये भी कहा कि कई बार उन्होंने भी बहुत चीज़े बिगाड़ी हैं लेकिन हमेशा अपनी गलतियों के लिए उनसे पब्लिकली माफ़ी मांगी है।
बताते चले कि पहले वरुण और बेनाफ्शा दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन बेनाफ्षा के अनुसार उन्हें इस रिश्ते में धोखा और सिर्फ झूठ मिला। इसके बाद जब बेनाफ्शा बिग बॉस में गई तो वह प्रियांक के लिए फील करने लगी और वरुण को भूल अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई वहीं इस ।दौरान वरुण सूद ने भी प्रियांक की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल का हाथ थामा।