शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का वीडियो हुआ वायरल, घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करती दिखी नन्ही समीशा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का वीडियो हुआ वायरल, घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करती दिखी नन्ही समीशा

अब वीडियो खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में एक नन्ही सी बच्ची की मासूमियत लोगो का दिल छू गयी है। बता दे, ये नन्ही बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की दो साल की बेटी समीशा शेट्टी है। जो घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ कर रही है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। ऐसे में अब वीडियो खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में एक नन्ही सी बच्ची की मासूमियत लोगो का दिल छू गयी है। आपको बता दे, ये नन्ही बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की दो साल की बेटी समीशा शेट्टी है। जो घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ कर रही है। समीशा शेट्टी ने अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ उनके बगीचे में मिले घायल पक्षी के ठीक होने के लिए प्रार्थना की और गायत्री मंत्र का जाप किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में नन्ही समीशा शेट्टी को पक्षी के लिए मां के साथ गायत्री मंत्र दोहराते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस शिल्पा ने अपने फैंस को खबर दी है कि घायल पक्षी को बाद में पेटा इंडिया ने बचाया था। इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह बेटी समीशा से घायल पक्षी के लिये प्रार्थना करने के लिए कह रही हैं। शिल्पा शेट्टी बेटी से कहती हुई दिख रही हैं “समीशा क्या आप बर्डी के बेहतर होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं? क्या बर्डी को बू बू मिला?” समीशा घायल पक्षी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं “बर्डी बू बू।” वीडियो में नन्ही समीशा चिंतित दिखाई दे रही हैं और पक्षी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, “बर्डी डाई!” 

शिल्पा फिर बेटी से कहती हैं, “नहीं बेबी, बर्डी अभी नहीं मर रही है। वह बेहतर होगी।” फिर कैमरा पैन करते चिड़िया को दिखाया जाता है। इसके बाद शिल्पा और उनकी बेटी हाथ जोड़कर घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करती हैं। शिल्पा “ओम, ओम साई राम” का भी जाप करती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बच्चों के पास वास्तव में सबसे शुद्ध दिल होता है। समीशा को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है.. किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता होती है इसे वह समझ रूप से जानती है।” इसके साथ ही वह घायल पक्षी को बचाने के लिए पेटा इंडिया का भी धन्यवाद देती हैं।

1642068618 shilpa shetty spotted at the airport with daughter samisha will
आपको बता दे, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। शिल्पा के शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख 26 हज़ार से भी ज़्यादा लोग देख चुके है। साथ ही कई सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देख शिल्पा ने अपनी बेटी को जो परवरिश दी है उसकी भी तारीफ कर रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।