बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे Taimur अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।
तैमूर की आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बता दें कि तैमूर की हाल ही में कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तैमूर को मम्मी करीना कपूर खान के साथ महबूबा स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था।
बिल्ली से खेलने के लिए Taimur ने की मम्मी से जिद्द
इन तस्वीरों में Taimur मम्मी करीना का हाथ थामें कार से उतर रहे हैं। तैमूर के आउटफिट की बात करें तो इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट में वह बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। करीना की बात करें तो वह भी व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे जींस में बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं।
जब तैमूर कार से उतरे तो उनकी नजर सड़क पर लेटी एक बिल्ली पर पड़ती है। बिल्ली केसाथ खेलने के लिए तैमूर उसकी तरफ बढ़ते हैं लेकिन करीना उन्हें खींच लेती हैं। उसके बाद भी जब तैमूर नहीं मानते तो करीना उन्हें गोद में उठा कर आगे चली जाती हैं।
इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि तैमूर मम्मी करीना की गोदी का लुफ्त उठा रहे हैं। तो वहीं करीना भी तैमूर को गोद में लेकर बहुत आराम से कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। तैमूर का ये अनोखा अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है।
यहां देखें वीडियो
https://www.instagram.com/p/Bqg1BEyHGVX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
Taimur सॉफ्ट टॉय भी आ गया मार्केट में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Taimur का सॉफ्ट टॉय भी मार्केट में आया है। मार्केट में कंपनियां तैमूर का गुड्डा लाने लगी है। तैमूर गुड्डे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। यह इनकी तस्वीरों का जादू ही है कि सोशल मीडिया पर इतना क्रेज सुपरस्टरर्स के लिए भी नजर नहीँ आता है। ऐसा कहा जाए कि लोग रोज तैमूर की नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं तो शायद गलत नहीं होगा।