आजकल बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और फैंस के साथ भी लगातार अपनी अपडेट्स शेयर करते रहते है। विद्या बालन भी उन एक्ट्रेस में शुमार है जो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एंटरटेनमेंट करने में पीछे नहीं रहती।
.jpg)
अभिनेत्री विद्या बालन ने मजाकिया तौर पर बनाए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह संस्कारी लुक में नजर आ रही हैं। इस ‘टाइम पास’ वीडियो में वह मजेदार ट्वीस्ट के साथ लिप सिंकिंग करते हुए ‘संस्कारी ज्ञान’ दे रही हैं।
.jpg)
इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में विद्या देसी शादीशुदा महिला के रूप नजर आ रही हैं, जिसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है और सिंदूर व बिंदी लगाया है। उनका ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
.png)
वीडियो की शुरुआत एक मर्दाने आवाज में होती है जो कहता है एक कुंवारी लड़की के शरीर में नौ देवियां होती है और शादी के बाद पति की हरकतों पर निर्भर करता है कि उसके अंदर कौन सी देवी जागृत होगी।
.jpg)
तीन लाख लोगों द्वारा देखे गए वीडियो के कैप्शन में विद्या ने लिखा है, “कुछ टक-टूक टाइम पास”वहीं अगर काम की बात करें तो विद्या आगामी फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नजर आएंगी।
.jpg)
ये फिल्म भारत की अंतरिक्ष की सफल मंगल ग्रह की यात्रा पर आधारित है और इस फिल्म में विद्या के साथ तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, सोनाक्षी सिन्हा अहम् किररदारों में नजर आएंगे और अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड अभिनेता है। फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली हैं।
.jpg)
देखिये विद्या बालन का वायरल वीडियो :


Download Android App
Download iOS App



