बॉलीवुड की हिट जोड़ी कही जाने वाली विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। दरअसल विराट और अनुष्का दोनों ही एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि विराट इन दिनों आईपीएल मैचेस को लेकर बिजी चल रहे हैं। बावजूद इसके विराट अपने बीजी शेड्यूल से भी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए वक़्त निकाल ही लेते हैं। ऐसे में अब विराट और अनुष्का की एक और साथ की वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसपर फैंस अब जमकर मजे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल हाल ही में विराट कोहली आईपीएल मैच में हुए विवाद को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल हुए थे। बता दे की अभी हाल ही में आईपीएल मैच में विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के बीच विवाद देखा गया था। इस विवाद के बाद विराट कोहली पहली बार मंदिर में नजर आए है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नीम करोली बाबा के दरबार के वीडियो और तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद अब फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक मंदिर में साथ साथ दिखाई दिए। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
After the heated argument with Naveen-ul-Haq & Gautam Gambhir during #RCBvsLSG match. Both Virat Kohli & Anushka Sharma seen visiting a temple. pic.twitter.com/LvRmDOo2Xk
— Bollywood Only (@BollywoodOnly1) May 3, 2023
बता दे की विराट और अनुष्का अधिकांश ही अलग-अलग मंदिरो में जाकर भगवान के दर्शन करते रहते हैं। ऐसे में अब दोनों ही कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस अब इस पर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस मंदिर वाले वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर कई यूजर्स इसे पुराना बता रहे हैं।
बता दे की अनुष्का शर्मा लम्बे वक़्त के बाद एक बार फिर से परदे पर वापसी करने जा रही हैं। जहां एक्ट्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की होनहार गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बॉयोपिक में नजर आने वाली है।
बता दे की एक्ट्रेस जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। जसिकी शूटिंग भी अनुष्का ने पूरी कर ली हैं।