बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ था। इसके बाद फैंस बस इस बेबी की एक झलक देखने के लिए तरस रहे थे। लेकिन अब सबका इंतज़ार खत्म हो गया है। अनुष्का ने फाइनली अब एक फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
आज अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर कर दिया है। आपको बता दे, विरूष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का शर्मा ने बेटी और पति विराट के एक साथ प्यारी- सी तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ ही उनकी बच्ची भी नजर आ रही है। हालांकि बेटी का चेहरा फोटो में नजर नहीं आ रहा है। लेकिन अनुष्का ने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद- हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”
इस फैमिली फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक- कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। अभी कुछ ही देर पहले ये फोटो शेयर की गयी है और इतनी ही देर में अब तक इस पर 28 लाख से भी ज़्यादा लाइक्स आ चुके है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं। बीते कुछ वक्त में विराट और अनुष्का के कई सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो चुके हैं और अब उनकी ये तस्वीर भी तेज़ी से वायरल हो रही है।