बॉलीवुड की बबली और बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज गिल आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दरअसल शहनाज में अपने दम पर और अपनी क्यूटनेस से लाखों की संख्या में लोगों को अपना दीवाना बनाया हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में शहनाज फिल्म के प्रमोशन में खूब व्यस्त भी नजर आ रही हैं। लेकिन इसी बीच अपने एक इंटरव्यू में शहनाज ने इंटरव्यूअर के सामने खुद ही अपनी इंग्लिश की तारीफ कर दी हैं।
दरअसल इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे की शहनाज की इंग्लिश उतनी भी स्ट्रांग नहीं हैं। बिग बॉस के घर में आई शहनाज उस वक़्त भी टूटी-फूटी इंग्लिश ही बोलती हुई नजर आती थी। लेकिन अपन शायद शहनाज ने अपने इंग्लिश पर काम कर लिया हैं, और ये बात हम नहीं कह रहे है खुद शहनाज गिल कह रही हैं। बता दे की प्रमोशन के दौरान जब शहनाज कुछ फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। फैंस के सवाल अंग्रेजी में थे तो इंटरव्यूअर उन्हें हिंदी में ट्रांसलेट कर रहा था। शहनाज ने तब कहा कि उन्हें अब थोड़ी बहुत अंग्रेजी आने लगी है, इसलिए इसे ट्रांसलेट करने की कोई जरूरत नहीं है।
इसी के साथ इंटरव्यू में शहनाज ने कहा, ‘अंग्रेजी मुझे थोड़ी थोड़ी समझ आने लगी है अब। इतनी भी फेलियर नहीं हूं।’ शहनाज की ये बात सुनते ही इंटरव्यूअर मुस्कुराने लगा। चाहे वो बिग बॉस का घर हो या कोई इवेंट। शहनाज अक्सर खुद ही अपनी अंग्रेजी का मजाक बनाती दिखाई देती थीं। हालांकि वो अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं। उनका बिग बॉस के घर से अब तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।
बता दे की शहनाज गिल ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शहनाज जस्टिन बीबर का सॉन्ग गा रही थीं। उन्होंने गाना गाते वक्त कहा ‘कौन कहता कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती। भले ही पंजाबी टच क्यों न हो लेकिन अंग्रेजी तो अंग्रेजी होती है।’
वही शहनाज अक्सर ही अपनी क्यूटनेस और जिंदादिली से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इसी के साथ शहनाज़ की फिल्म आज ही परदे पर रिलीज हुई हैं। जिसे दर्शकों का अभी मिला-जुला रिस्पांस देखने को मिल रहा था।