बॉलीवुड फिल्म्स में कई बार ऐसी- ऐसी जोड़ियां बन जाती है जो दर्शको के दिल में उतर जाती है। फिल्म के साथ- साथ जोड़ी भी हमेशा के लिए सुपरहिट बन जाती है। उनको साथ देखना फैंस को अक्सर अच्छा लगता है। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ी बनी है जो लम्बे समय से पर्दे पर दुबारा नज़र नहीं आई। ऐसी ही एक बेहतरीन जोड़ी बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहलाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान की है। ‘कभी खुशी कभी गम’ में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
करीब 19 साल पहले ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली ऋतिक- करीना की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ सकती है। दरअसल, फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के बाद ऋतिक- करीना को एक साथ स्क्रीन पर नहीं देखा गया। ऐसे में अब फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और करीना को एक बिग बजट फिल्म का ऑफर मिला है। जानकारी के अनुसार, जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक फिल्म के लिए दोनों स्टार्स को एक साथ एप्रोच किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक- करीना की अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘उलज’ (Ulaj) है। हालांकि अभी तक दोनों सेलेब्स की ओर से फिल्म में काम करने की कंफर्म रिपोर्ट सामने नहीं आई है। यानी अभी तक सिर्फ मेकर्स की ओर से सेलेब्स को ऑफर मिला है और ये जोड़ी साथ नजर आएगी या नहीं ये तो दोनों सेलेब्स के फैसले पर निर्भर करता है। बता दें कि करीब दो दशक बाद दोनों सेलेब्स को एक साथ फ्रेम में देखना सभी फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। फैन्स को उम्मीद है कि दोनों एक साथ नजर आएंगे।
बात ऋतिक की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म ‘फाइटर’ में एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा ऋतिक के पास विक्रम वेधा भी है। वहीं करीना कपूर खान, फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी।