संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। करण जौहर ने शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने उनको लेकर ऐसी बात बोली है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। शनाया की मां माहीप ने बताया है कि जब भविष्य में शनाया इंटीमेट सीन करेंगी तो उनके पति संजय कपूर का क्या रिएक्शन होने वाला है।
माहीप कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया है कि संजय कपूर का शनाया को किसिंग सीन करते देख क्या रिएक्शन होने वाला है। उन्होंनें बताया कि संजय ये देखकर थोड़े शॉक्ड हो जाएंगे लेकिन कभी शनाया के काम में दखलअंदाजी नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा- संजय को अंदर से लग रहा होगा अरे नहीं, मैं क्या देख रहा हूं लेकिन जब काम की बात आती है तो वह शांत रहेंगे।
महीप कपूर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया कपूर की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनके नाम के कई फैन पेज बने हुए हैं।