सादगी से शादी कर लोगों को सरप्राइज करने वालीं यामी गौतम की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देवदार के पेड़, गेंदे के फूलों और केले के पत्तों से सजा मंडप, पहाड़ी नथ में दुल्हन का सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कोरोना काल में 18 लोगों के साथ संपन्न हुई इस शादी में दुल्हनियां बनीं यामी गौतम ने क्लासिक रेड आउटफिट्स में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को भी खास रूप से पसंद किया गया है, ऐसे में अब एक्ट्रेस की वेडिंग का स्पेशल सीक्रेट सामने आया है।
यामी ने शादी में जहां सिंपल मेकअप के साथ सिल्क की साड़ी पहनी थी। तो अब आपको बता दें कि यामी ने अपनी शादी में मां अंजलि की 33 साल पुरानी ट्रेडीशनल सिल्क साड़ी पहनी थी। खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने मां की साड़ी के साथ अपनी नानी का दिया हुआ मैचिंग रेड दुपट्टा कैरी किया था।
खबर के अनुसार एक्ट्रेस की वेडिंग का मेकअप किसी आर्टिस्ट ने नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस ने किया था। मां की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने नानी के गिफ्ट को भी यूज किया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का हेयर स्टाइल बहन सुरीली गौतम ने बनाया था। फैंस यामी की शादी के इस सीक्रेट को जानकर हैरान हैं। जिस तरह से शादी में यामी दिख रहीं उस स्टाइल से लाखों करोड़ों खर्च करके भी एक्ट्रेस नहीं दिखती हैं। एक बार फिर से यामी की सादगी फैंस को दिल जीत ले गई है।
यामी ने जो नाक में नथ पहनी थीं, वह उनकी दादी की गिफ्ट की हुई थी। यामी ने विरासत में मिले गहने पहन रखे थे, जिसमें एक शाही सोने का सेट, मांग टीका और कलीरे शामिल था। एक्ट्रेस की वेडिंग का मेकअप किसी आर्टिस्ट ने नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस ने किया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का हेयर स्टाइल बहन सुरीली गौतम ने बनाया था। यामी की इस सादगी ने फैंस के दिलों को जीत लिया है।