बॉलीवुड की एक समय की हिट एक्ट्रेस कही जाने वाली बिपाशा बसु भले ही इन दिनों परदे से दूर हो गयी हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। बता दे की बिपाशा इन दिनों अपनी मदरहुड को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में अपनी बेटी की कई कुछ खास झलकियां बिपाशा लगातर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब बिपाशा ने अपनी बेटी की सुन्दर सी नर्सरी की झलकियां भी शेयर की हैं। जिनकी तस्वीरें देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी देवी की नर्सरी का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पिंक और व्हाइट कलर की नर्सरी बहुत खूबसूरत है। देवी का बेड पिंक कलर का है, जिसमें वह पेट के बल पर बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लिस. #देवी बसु सिंह ग्रोवर #दुर्गा #एक ओंकार.’
बता दे की बिपाशा बसु ने इसी महीने की 5 तारीख को अपनी बेटी देवी का फेस रिवील किया था। जहां एक्ट्रेस की बेटी के सुंदरता को देखकर तो शायद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। अपनी बेटी की पहली पिक्चर को बिपाशा में बड़े ही अनोखे तरीके से शेयर किया था।
जहां बिपाशा द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में देवी बेबी पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लगीं, जिस पर लिखा था ‘डैडीज प्रिंसेस.’ पहली फोटो में देवी स्माइल करती दिखीं, तो दूसरी फोटो में वह कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आईं. इन फोटोज को पोस्ट करते हुए विपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड. मैं देवी हूं. #देवी बसु सिंह ग्रोवर.’
बता दे की बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल ही नवम्बर के महीने में पेरेंट्स बने हैं। जहां बिपाशा ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी भी सोशल मीडिया पर ही दी थी। बता दे की बिपाशा इस वक़्त अपना सारा ध्यान सिर्फ अपनी बेटी पर दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ मस्ती के कुछ मोमेंट्स भी शेयर करती हुई नजर आती रहती हैं।