बीती शाम ज़ी सिने अवार्ड्स का आयोजन किया गया जिसमे बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस शो को बॉलीवुड के चमकते सितारे विकी कौशल और कार्तिक आर्यन ने होस्ट किया और शो की रौनक को खूब बढ़ाया।
रणबीर कपूर को फिल्म संजू में उनके शानदार परफॉरर्मन्स के लिए बेस्ट अभिनेता का अवार्ड मिला। रणबीर कपूर को फिल्म पद्मावत में खिलजी का किरदार निभाने वाले हीरो रणवीर सिंह से कड़ी टक्कर मिली जिन्होंने व्यूअर चॉइस अवार्ड जीता।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला और ये अवार्ड उन्हें फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के किरदार के लिए मिला जिसे बेहद पसंद किया गया था। बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में दीपिका को कड़ी टक्कर मिली आलिया भट्ट से जिन्होंने फिल्म राज़ी में बेहतरीन अभिनय किया था।
साथ ही आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए स्पेशल अवार्ड से नवाजा गया। आपको बता दें ज़ी सिने अवार्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जीता संजय लीला भंसाली , ये अवार्ड उन्हें फिल्म पद्मावत के लिए मिला। एक्ट्रेस तब्बू को फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगटिव रोल का खिताब दिया गया।
आईये नजर डालते हुए ज़ी सिने अवार्ड्स की पूरी विनर लिस्ट पर है:
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)
पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)
संजू के लिए रणबीर कपूर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) दर्शकों की पसंद
पद्मावत के लिए रणवीर सिंह
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष)
संजू के लिए विक्की कौशल
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला)
जीरो के लिए कैटरीना कैफ
वर्ष का स्पेशल कलाकार
आयुष्मान खुराना
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (पुरुष)
ईशान खट्टर बियॉन्ड द क्लाउड्स / धड़क के लिए
बेस्ट डेब्यू (महिला)
धड़क के लिए जान्हवी कपूर
बेस्ट एक्टर नेगटिव रोल
अंधधुन के लिए तब्बू
कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए कार्तिक आर्यन
भारतीय सिनेमा में असाधारण योगदान
हेमा मालिनी
सामाजिक परिवर्तन के लिए असाधारण कार्य
सोनम कपूर आहूजा
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष)
नैनों ने बांधी (गोल्ड) के लिए यासर देसाई
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला)
दिलबरो (राज़ी) के लिए विभा सराफ और हर्षदीप कौर
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
स्त्री के लिए अमर कौशिक
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी
पद्मावत के लिए घूमर
सर्वश्रेष्ठ संवाद
स्त्री के लिए पंकज त्रिपाठी
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स
जीरो