नई दिल्ली : सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा नीतिगत कदम उठाते हुए विदेशी जहाजों को भारतीय तट क्षेत्र में कृषि, बागवानी, मत्स्य एवं पशुपालन उत्पादों को एक बंदरगाह से दूसरे बंदरगाह तक पहुंचाने के काम के लिए लाइसेंस की जरूरत से छूट दे दी है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘हमने चार तरह के माल- कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन की भारतीय समुद्रतट में ढुलाई के लिए विदेशी जहाजों को भी लाइसेंस की जरूरत से छूट दे दी है।’’
इससे पहले सरकार ने भारतीय नागरिकों एवं कंपनियों को किराये पर विदेशी जहाज से इस तरह के माल की ढुलाई पर लाइसेंस की जरूरत से छूट दी थी। गडकरी ने कहा, ‘‘यह किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने की मुहिम का हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा कि इससे लॉजिस्टिक खर्च कम होगा और किसानों को फायदा होगा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।