नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार उछाल जारी है। सोमवार को दोनों के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल के दाम में छह पैसे की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 82.06 रुपए और डीजल के दाम 73.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में पेट्रोल 89.44 रुपए और डीजल 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल में 15 पैसे और डीजल में सात पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल के दाम अब देश के चारों महानगरों में नई ऊंचाइयों को छू लिया है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
रविवार सुबह दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ था। डीजल के दाम भी 18 पैसे बढ़े थे। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद रविवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 81.91 रुपए प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल का दाम 73.72 रुपए प्रति लीटर हो गया था। मुंबई में रविवार को पेट्रोल के दाम 28 पैसे बढ़े, जबकि डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े। इस तरह मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 78.26 रुपए प्रति लीटर हो गया था।
Petrol at Rs 82.06/litre (increase by Rs 0.15/litre) and diesel at Rs 73.78/litre (increase by Rs 0.6/litre) in Delhi. Petrol at Rs 89.44/litre (increase by Rs 0.15/litre) and diesel at Rs 78.33/litre (increase by Rs 0.7/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/Z9Yk0KnJOp
— ANI (@ANI) September 17, 2018
शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि डीजल की कीमतों में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 34 पैसे बढ़ी थी जबकि डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़ी थी। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल में 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। सभी महानगरों में दिल्ली में टैक्स की दरें कम हैं जिसकी की वजह से पेट्रोल, डीजल का दाम दिल्ली में सबसे कम है। मुंबई में टैक्स या वैट सबसे अधिक है इसलिए कीमत सबसे ज्यादा है। बीते एक महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इसका कारण कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना और भारतीय मुद्रा रुपए में डॉलर के मुकाबले गिरावट आना है।