रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को आज 15 दिन हो चुकें है और अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर भी पड़ा है और कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि देश में 126वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था।
अमेरिका ने रूस से तेल के आयत पर लगाई रोक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 114.36 डॉलर प्रति बैरल हुई, जो बुधवार को 131.27 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर थी। अमेरिका ने भी रूस से तेल के आयात पर रोक लगा दी है। हालांकि सऊदी अरब और कुवैत ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 2.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 114.36 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 1.66 प्रतिशत बढ़कर 110.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79