अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इजाफा होने के साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 22 दिन बाद आज पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई है। वहीं, लगातार चौथे दिन डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।
तेल विपणन कंपनियों द्वारा आज यानी 28 सितंबर को जारी किए गए रेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 20 पैसे बढ़ाई गई। वहीं, डीजल आज 25 पैसा महंगा हुआ है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 21 पैसा महंगा हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 101.39 रूपए प्रति लीटर ओर डीजल 89.57 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 107.47 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
देश भर में बीते 5 दिन में डीजल के दाम में 4 बार बढ़ोतरी होने के साथ कीमत 95 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। भारतीय तेल कंपनियों ने हाल ही में 24 सितंबर को 20 पैसे जबकि 26 और 27 सितंबर को 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में सितंबर महीने में आज यानी मंगलवार को ये पहली बढ़ोतरी है। इससे पहले लंबे समय से पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए थे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़ महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम पेट्रोल (रूपए /लीटर) डीजल (रूपए /लीटर) रूपए
दिल्ली 101.39 89.57
मुंबई 107.47 97.21
कोलकाता 101.87 92.67
चेन्नई 99.15 94.17