अंतरराष्ट्रीय बाजार मे तेल कीमतों में उबाल आने बीच शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 12वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। गत पांच सितंबर को इन दाेनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रूपए प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रूपए प्रति लीटर पर रहा।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रूपए व डीजल की कीमत 96.19 रूपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रूपए जबकि डीजल का दाम 91.71 रूपए लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रूपए लीटर है तो डीजल 93.26 रूपए लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
अमेरिका में कच्चे तेल की खपत बढ़़ने के मद्देनजर कल इसकी कीमतों में तेजी रही। कल ब्रेंट क्रूड बढ़कर 75.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी क्रूड 72.61 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहा था। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम पेट्रोल (रूपए/लीटर) (डीजल रूपए/लीटर)
दिल्ली 101.34 88.77
मुंबई 107.26 96.19
चेन्नई 98.96 93.26
कोलकाता 101.62 91.71