रूस-यूक्रेन संकट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चल रहे उतार-चढ़व बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 124वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था। जो 127.31 बैरल प्रति डॉलर की कीमत पर पहुंच चुका है।
मूल्यों की नित्य प्रतिदिन होती है समीक्षा
केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 3.33 प्रतिशत की बढ़तरी के साथ 127.31 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 2.95 प्रतिशत बढ़कर 122.92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79