Petrol-Diesel Price : नहीं थम रहा तेल में तेजी का सिलसिला, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Petrol-Diesel Price : नहीं थम रहा तेल में तेजी का सिलसिला, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कल रही तेजी के बीच शनिवार को लगातार पांचवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कल रही तेजी के बीच शनिवार को लगातार पांचवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.84 रूपए प्रति लीटर और डीजल भी 92.47 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल  109.83  रूपए और डीजल 100.29 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
लगातार पांच दिनों की तेजी के बाद इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 103.84 रूपए प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 92.47 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। 
पिछले नौ दिनों में पेट्रोल 2.65 रूपए महंगा हो चुका है। डीजल भी 14 दिनों में से 3.85 रूपए प्रति लीटर चढ़ चुका है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 2.20 रूपए और डीजल 2.60 रूपए प्रति महंगा हो चुका है। ओपेक देशों की बैठक में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ने का निर्णय लिया गया था जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। 
इस निर्णय के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी आई और यह सात वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल में तेजी के बाद अमेरिकी ने अपने रणनितिक भंडार का उपयोग करने की बात कही। इसके साथ ही कच्चे तेल के निर्यात को भी रोकने का संकेत दिया जिससे कच्चे तेल में फिर से तेजी आने लगी। कल कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.44 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 82.39 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.05 डॉलर की बढ़त के साथ 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 103.84 रूपए प्रति लीटर और डीजल 92.47 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 100.11 रूपए प्रति लीटर और डीजल 93.10 रूपए प्रति लीटर पर है। अभी भोपाल में पेट्रोल 112.38 रूपए प्रति लीटर और डीजल 101.54 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: 
शहर का नाम  पेट्रोल(रूपए/लीटर)   डीजल(रूपए/लीटर) 
दिल्ली              103.84                 92.47 
मुंबई                109.83                100.29 
चेन्नई              101.27                96.93 
कोलकाता         04.52                  95.58 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।