देश में सलाना आम बजट पेश होने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में आम बजट से पहले केंद्र सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के नाम का ऐलान कर दिया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वी.अनंत नागेश्वरन मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाए गए हैं। उन्होंने कार्यभार संभाल भी लिया है।
31 जनवरी को आर्थिक सर्वे सदन के पटल पर रखा जाएगा
आपको बता दें कि आम बजट से पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस आर्थिक सर्वे की पेशकश से लेकर व्याख्या करने तक में मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी भूमिका होती है। यह वित्त मंत्रालय का एक वार्षिक दस्तावेज है।
कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने अक्टूबर में दे दिया इस्सीफा
Government appoints Dr V. Anantha Nageswaran as the Chief Economic Advisor and today, he has assumed charge.Read more ➡️ https://t.co/P9biWukHQD pic.twitter.com/fkiW5WgmUr— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 28, 2022
पिछले साल अक्टूबर से खाली था पद: पिछले साल अक्टूबर माह से भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद खाली था। दरअसल, अक्टूबर में कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद पद छोड़ दिया था। इसके बाद से ही पद पर नए नाम को लेकर मंथन किया जा रहा था।
मुजफ्फरनगर: साझा प्रेस वार्ता में अखिलेश और जयंत चौधरी ने दिखाई अपनी ताकत, जानिए क्या बोले दोनों नेता
जानें कौन है वी.अनंत नागेश्वरन
नागेश्वरन के बारे में: हाल तक वी. अनंत नागेश्वरन IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के एक प्रतिष्ठित विजिटिंग प्रोफेसर थे। वह 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी थे।
नागेश्वरन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमहर्स्ट में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने एक लेखक, लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम किया है। वह भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ा चुके हैं।