वॉशिंगटन : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत को उच्च आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए तीन सुधारों पर ध्यान देने का सुझाव दिया है। आईएमएफ ने कहा कि भारत को अपनी वृद्धि में जारी तेजी को बनाए रखने के लिए बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, राजकोषीय मजबूती, जीएसटी को सरल बनाने और प्रमुख बाजारों के सुधारों में नए सिरे से तेजी लाने जैसे मोर्चे पर काम करना चाहिए। देश की आर्थिक वृद्धि दर 2017-18 की चौथी तिमाही में बढ़कर 7.7 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
इससे पिछले तिमाही में यह 7 प्रतिशत थी। आईएमएफ के संवाद निदेशक और प्रवक्ता गैरी राइस ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर में 2018-19 में सुधार जारी रहने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत और अगले चलकर 2019-20 में 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। राइस ने आर्थिक वृद्धि दर में तेजी को बनाए रखने के लिए भारत को कुछ उपायों को पर काम करने का सुझाव दिया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



