मुंबई : शुक्रवार को शेयर बाजार में हड़कंप मचने की स्थिति आ ही गई थी और निवेशकों का पैसा पानी होने की आंशका से ब्रोकर भी सहम गये थे। शुरुआत में सेंसेक्स ने अचानक 1500 अंकों का गोता लगा हालांकि सेंसेक्स ने जल्द ही रिकवरी कर ली और बाजार को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ। आखिर में सेंसेक्स 280 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट में सबसे ज्यादा बैंकिंग कंपनियां और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को मार पड़ी है। इनके शेयरों में निवेशकों को सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है।
शेयर बाजार की इस अचानक गिरावट की प्रवृति से निवेशक सहम गये हैं। हालांकि फिलहाल एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयरधारकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यस बैंक के सीईओ राणा कपूर के कार्यकाल को समय से पहले खत्म करने के आरबीआई के फैसले का बैंक के शेयरों पर काफी असर पड़ा है। शुक्रवार को यस बैंक के शेयरों में करीब एक तिहाई तक की गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे बैंक के मार्केट वैल्यू में एक झटके में 3 अरब डॉलर (करीब 21,700 करोड़ रुपये) की कमी आ चुकी है।
यस बैंक पर 6, आईडीएफसी बैंक पर दो करोड़ का जुर्माना
बता दें कि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बाजार हरे निशान के ऊपर खुला था। इसमें बीएसई के 30 कंपनियों के शेयर पर आधारित सेंसेक्स 305.88 अंक यानी 0.82 प्रतिशत के सुधार के साथ 37,427.10 अंक पर खुला था। इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.15 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,318.50 अंक पर था।


Download Android App
Download iOS App



