लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

उपेंद्र कुशवाहा UPA में हो सकते हैं शामिल – सूत्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हो सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हो सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रालोसपा ने हाल ही में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी और संप्रग घटक दलों के बीच बातचीत लगभग तय हो गई है और संप्रग में शामिल होने का ऐलान कुशवाहा बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कर सकते हैं।

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस का स्टैंड सही : प्रवीण सिंह कुशवाहा

राजद नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) संस्थापक जीतन राम मांझी और कांग्रेस के एक प्रतिनिधि घोषणा के दौरान मौजूद रह सकते हैं। विपक्षी नेता शरद यादव भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने के बाद उनसे मुलाकात की थी। संप्रग का मानना है कि उससे हाथ मिलाने का कुशवाहा का फैसला उसे बिहार में राजग के खिलाफ माहौल बनाने में मदद करेगा।

rahul gandhi

भाजपा के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोजपा राजग के अन्य घटक दल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।