भारत सरकार के वंदे मातरम मिशन के तहत फिलीपींस के मनीला से एयर इंडिया का एक विमान के द्वारा बुधवार देर रात यहां 149 भारतीयों को वापस स्वदेश लाया गया। राष्ट्रीय वाहक की बोइंग-787 फ्लाइट बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर उतरी। इसी तरह, लंदन से भी एक बोइंग-777 फ्लाइट 327 यात्रियों के साथ आईजीआई हवाईअड्डे पर पहुंची।
मध्य प्रदेश : महाराष्ट्र से UP जा रहे 8 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत,40 से अधिक घायल
कोरोना वायरस महामारी के बीच ये उड़ानें बड़े पैमाने पर विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए चलाए गए ‘वंदे भारत मिशन’ का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का प्रयास कर रही है और बड़े पैमाने पर ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस 7 मई से इस प्रकार की विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है। एयर इंडिया समूह कुल 64 उड़ानों का संचालन करेगा और मिशन के तहत 12 देशों में फंसे 14 हजार से अधिक भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी होगी।


Download Android App
Download iOS App



