नई दिल्ली : ट्रेन के स्वीपर के साथ मिलकर चोरी करने वाले चोर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इम्तियाज (28) और सोनू (29) के रूप में की गई है, जिसमें सोनू रेलवे में स्वीपर का काम करता है। पुलिस उपायुक्त, रेलवे दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मादीपुर निवासी सुलेम परी नाम महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी।
शिकायत में कहा गया था कि वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से अपने परिजनों के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी, लेकिन जब उन्होंने अपने सामान की जांच की, तो उनका बैग गायब था। बैग गायब देखकर वह परेशान हो गई और वहां गश्त कर रहे एएसआई राम प्रताम और हवलदार शाहवीर को मदद के लिए बुलाया। जब पुलिस को सूचना मिली, तो पुलिस ने इधर-उधर जांच शुरू की, जिस दौरान दोनों आरोपियों को संदिग्ध रूप में देखा।
बैंक लॉकर से गहने चोरी क्राइम ब्रांच करेगी जांच
पुलिस ने उनको पकड़ने की कोशिश की, हालांकि वह भागने लगे। हालांकि पीछा करके पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह परिवार के साथ सफर कर रहे लोगों को अपना शिकार बनाते थे, क्योंकि उनके पास मोटी रकम होने की संभावना होती थी। वहीं आरोपी सोनू हमेशा इम्तियाज की चोरी में मदद करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का बैग बरामद कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



