आम आदमी पार्टी ने रविवार को निर्वाचन आयोग से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए उनके राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की। आप नेता संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की।
दिल्ली चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र, सत्ता में आते 6 महीने के भीतर जनलोकपाल बिल लाने का किया वादा
सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग से आप द्वारा मुलाकात के लिए समय मांगे हुए 48 घंटे हो चुके हैं लेकिन अबतक समय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर निर्वाचन आयोग हमें समय नहीं देगा तो हम सोमवार को आयोग कार्यालय के समक्ष बैठकर धरना देंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



