निष्कासित BJP विधायक प्रणव सिंह को दोबारा शामिल करने के खिलाफ AAP ने BJP मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बर्खास्त की मांग की - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

निष्कासित BJP विधायक प्रणव सिंह को दोबारा शामिल करने के खिलाफ AAP ने BJP मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बर्खास्त की मांग की

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह को तत्काल पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करते हुए उनका पुतला भी दहन किया। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। आम आदमी पार्टी ने यह प्रदर्शन उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह को छह साल के लिए निष्कासित करने के बावजूद महज 13 महीने में ही दोबारा पार्टी में शामिल करने के विरोध में किया।
आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह को तत्काल पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करते हुए उनका पुतला भी दहन किया। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। आम आदमी पार्टी दिल्ली के उत्तराखंड विंग के संगठन मंत्री दीवान सिंह नियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से पैदल ही नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए निकले।
इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पुलिस ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही रोक दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दीवान सिंह नियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का अपमान करने वाले नकली चैंपियन को भाजपा ने पैसे खाकर दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। 
हमारी मांग है कि भाजपा उसको पार्टी से तत्काल बाहर निकाले और उत्तराखंड और वहां के निवासियों का सम्मान करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। दरअसल उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह का कुछ समय पहले अपने साथियों के साथ शराब और हथियार लेकर नाचते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।