आम आदमी पार्टी (आप) को आगामी विधानसभा चुनावों में 2015 के चुनावों में जीती गई सीटों की अपेक्षा ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य तय करने की जरूरत है। यह बात दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी सदस्यों से कही।
गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यों को आगामी चुनाव पूरी ताकत से लड़नी चाहिए। उन्होंने आठवें राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में पार्टी के सदस्यों से कहा, “विधानसभा चुनावों में महज एक महीने से थोड़ा अधिक वक्त बचा हुआ है और चूंकि दिल्ली पार्टी का गढ़ है, जहां से इसकी शुरुआत हुई, इसलिए हमें मजबूती से चुनाव लड़ना होगा।”
भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की मिली धमकी
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य भी बहुत बड़ा है। पिछली बार हम 67 सीटों पर जीते और इस बार हमें उससे कम नहीं, बल्कि उससे ज्यादा हासिल करना चाहिए।” इस दौरान पार्टी के सदस्य ’70 में से 70′ के नारे लगा रहे थे। आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाहकार कंपनी ‘आई-पीएसी’ के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, “मेरी सलाह है कि जो लोग (सदस्य या वालंटियर) बाहर से आए हैं, वे आगामी चुनावों में जो भी जिम्मेदारी लेना चाहें, उन्हें लेना चाहिए।” सूत्रों के मुताबिक अगले वर्ष दिल्ली में होने वाले चुनावों के लिए आप ने अपने सभी सदस्यों एवं वालंटियर को तैयारी एवं प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी बुलाया है।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है और भाजपा को दिल्ली में विकास के मुद्दों पर बात करने के लिए बाध्य किया है। आप ने शुक्रवार को नया नारा जारी किया- ‘अच्छे बीते पांच साल- लगे रहो केजरीवाल’ और 2020 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।


Download Android App
Download iOS App



