दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दी। पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से 10 जनवरी तक, दिल्ली में या तो आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सात ही बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है।आईएमडी ने कहा कि एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के 3 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

सुबह 9 बजे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
उन्होंने आगे कहा कि “5 से 7 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक रूप से हल्की/ मध्यम बारिश होने की संभावना है और 5 जनवरी को पश्चिम मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।” राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह 9 बजे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस पूरे सप्ताह तापमान एक समान ही रहेगा। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता (रिलेटिव ह्युमिडिटी) 95 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर ‘बेहद खराब’ और ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



