दिल्ली नगर निगम ने अलीपुर में दीवार गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए है। इसके साथ ही निमार्णाधीन गोदाम के सुपरवाइजर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को हुए इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी, वहीं दर्जभर से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि, जिस निर्माण स्थल की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हुई थी, उसके ठेकेदार और पर्यवेक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए ठेकेदार की पहचान सिकंदर और सुपरवाइजर की सतीश के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तीसरा आरोपी शक्ति सिंह अभी फरार है।
Delhi Rain : झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल
शुक्रवार दोपहर नरेला क्षेत्र के चौहान धर्मकांता के पास बकोली गांव में हुई इस घटना में एक निमार्णाधीन गोदाम की चारदीवारी, जो लगभग 100 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची थी उन पर गिर पड़ी, चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और कईघायल हो गए थे। मजदूर दीवार से सटे एक नींव खोद रहे थे, और मलबे के नीचे दब गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की मौत पर दुख जताया था।