दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में 26 फरवरी को रोड शो करेंगे। राज्य के नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर राज्य में नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी।
नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 23, 2021
पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सूरत में रोड शो करेंगे जहां आप ने नगर निकाय के चुनाव में 27 सीटें जीतीं हैं। आप के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा गया है, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी 2021 को गुजरात जाएंगे। वह एक भव्य रोड शो में आप के विकास के मॉडल में विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।
AAP National Convenor Shri @ArvindKejriwal will visit Gujarat on 26th Feb, 2021.
— AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2021
He will thank the people of Gujarat for believing in AAP's Model of Development, in a grand Road Show.#AAPsGrandEntryInGujaratpic.twitter.com/mvGbZEcEWA
आप ने गुजरात की छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।