जामा मस्जिद कूच करने का ऐलान करने वाले महंत यति नरसिंहानंद गिरी को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है, इसके बाद महंत ने एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने अपने वीडियो में यह तक कह दिया कि भाजपा सरकार देश में हिन्दुओं को नहीं बचा पाएगी, उन्होंने कहा कि अगर लोग इसी तरह से नेताओं की चमचागिरी करने में लगे रहे तो भारत में इस्लाम का अधिपत्य हो जाएगा। हम सभी इस्लाम के गुलाम बनकर रह जाएंगे।
यति नरसिंहानंद ने साधा BJP पर निशाना
यति नरसिंहानंद ने कहा कि मुस्लिम नेताओं को खुली छूट दी जा रही है और हिंदुओं को नजरबंद किया जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह सरकार चाहती क्या है? अंग्रेजी हुकुमत के दौरान कई बार महात्मा शास्त्रार्थ करने जामा मस्जिद पहुंचे थे और उन्हें अंग्रेजों ने संरक्षण दिया था। लेकिन मुझे जामा मस्जिद जाने से रोकने के लिए नजरबंद कर दिया गया है।
महंत ने भाजपा सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि ”आज हमारे अपने लोगों की सरकार है, हिंदुओं की सरकार, मुझे नहीं लगता यह सरकार हिंदुओं को बचा पाएगी। यति नरसिंहानंद ने आगे कहा कि जिस तरह हमारी हर सही और जायज आवाज को दबाया जा रहा है और मुसलमानों को आजाद छोड़ा जा रहा है। पता नहीं देश का क्या होने वाला है।”