दिल्ली में प्रचार खत्म होने में सिर्फ एक दिन शेष है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा द्वारा आतंकी बताए जाने पर अब उनकी बेटी हर्षिता ने भाजपा की आलोचना की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने केजरीवाल सरकार द्वारा नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का बचाव किया है और कहा है कि क्या स्वास्थ्य सुविधाओं को मुफ्त करना आतंकवाद है? बिजली और पानी की सुविधा में सुधार करना क्या आतंकवाद है?”।
हर्षिता ने कहा कि मेरे पिता हमेशा सामाजिक सेवाओं में रहे हैं। मुझे अभी भी याद है कि वे हमें सुबह 6 बजे जगाते थे मैं, मेरे भाई, मां, दादा-दादी। वह हमें भगवद् गीता पढ़ाते हैं और ‘इंसान से इंसान का हो भाईचारा’ गीत गाते हैं और हमें इसके बारे में पढ़ाते हैं। क्या यह आतंकवाद है?’
दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह और जेपी नड्डा आज चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
हर्षिता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुनाव अभियान के लिए 200 सांसद और 11 मुख्यमंत्री लाने दीजिए। केवल हम ही नहीं, बल्कि 2 करोड़ आम लोग भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे उन्हें 11 फरवरी को दिखा देंगे कि वे आरोपों के आधार पर वोट डालते हैं या काम के आधार पर।’
बता दे कि भाजपा कि चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वे आतंकवादी हैं? जावड़ेकर ने कहा कि आप (केजरीवाल) आतंकवादी हो और इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं।