दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ बीजेपी आज चक्का जाम आंदोलन कर रही है। सुबह से ही बीजेपी के कार्यकता सड़कों पर उतर आए और केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर यातायात को रोक दिया। बीजेपी के इस आंदोलन पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर ही हमला बोला।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ‘बीजेपी का संबंध हमेशा से शराब माफिया से रहा है। बीजेपी ने कई जगहों पर अवैध शराब बेची। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल की योजनाओं से 3500 करोड़ रुपए की चोरी रुकी, इसलिए बीजेपी को दर्द हो रहा है।
शराब की नई दुकानें खुलने के खिलाफ BJP
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आज तक जहां शराब की दुकानें नहीं खुली थी वहां अरविंद केजरिवाल ने दुकानें खुलवा दी हैं। BJP शराब नीति के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है और आज पूरी दिल्ली में चक्का जाम है। यह वही केजरीवाल हैं जो स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनाने की बात करते थे।

15 स्थानों पर BJP का चक्का जाम
आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आंदोलन के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अक्षरधाम मॉल क्रॉस रोड पर चक्का जाम कर दिया। दिल्ली का आईटीओ मार्ग भी सुबह से चक्का जाम है। दफ्तर जाने वाले सैंकड़ो लोग इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर गाड़ी बंद कर खड़े रहे।

वहीं सिग्नेचर ब्रिज, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भी इसका असर रहा। दरअसल बीजेपी सुबह से रणनीति अनुसार पूरी दिल्ली में अलग-अलग प्रमुख 15 स्थानों पर चक्का जाम कर रही है। बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता अक्षरधाम क्रॉस आल रोड और सांसद गौतम गम्भीर विकास मार्ग स्थित कार बाजार में इसका नेतृत्व कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



