दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम कुछ ही समय में सामने होगा। अभी तक के रुझानों से आम आदमी पार्टी का सत्ता में हैट्रिक लगाना साफ दिख रहा है। चुनाव के परिणाम को लेकर हर पार्टी के नेता अपना- अपना पक्ष रख रहे हैं। इस बीच पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार लिया है और उन्हें बधाई दी है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि “हम दिल्ली सरकार को स्वीकार करते हैं और अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हमने पूरी कोशिश की लेकिन शायद हम लोगों को मना नहीं सके। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली का विकास होगा।”
गौतम गंभीर ने कहा कि हमने दिल्ली की जनता को मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी 5 साल के अपने कार्यकाल में केजरीवाल दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे और जनता के विश्वास पर खड़े उतरेंगे।
दिल्ली चुनाव Result : CM कमलनाथ का BJP पर वार, कहा- जनता भाजपा का चेहरा पहचान रही
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक के रुझानों में आप 58 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी 12 सीटों पर आगे है और कांग्रेस की बात करें तो उनका एक भी जगह से खाता नहीं खुला है। बता दें दिल्ली के 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान हुआ था जिसका परिणाम आज आना है।


Download Android App
Download iOS App



