भाजपा की ‘भारी मशीनरी’ ने AAP के लिए अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया : CM केजरीवाल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

भाजपा की ‘भारी मशीनरी’ ने AAP के लिए अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया : CM केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘भारी मशीनरी’’ ने इसे आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘भारी मशीनरी’’ ने इसे आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था। उन्होंने भाजपा पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप ने सकारात्मक राजनीति की और ‘‘हमारे काम’’ के बारे में बात की।
उन्होंने दावा किया, ‘‘यह चुनाव बहुत-बहुत मुश्किल था। कुछ लोग कहते हैं कि यह आसान चुनाव था लेकिन ऐसा नहीं है। जिस तरीके से उन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची और जिस तरीके से हमारे खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, उससे यह हमारे द्वारा अभी तक लड़ा गया सबसे मुश्किल चुनाव था।
भाजपा ने ‘‘हमारे खिलाफ दुष्प्रचार’’ फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया-CM
केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा तैनात भारी मशीनरी ने इसे आप के लिए अब तक का सबसे कड़ा चुनाव बना दिया था।’’ जेल में बंद मंत्री एवं आप नेता सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने ‘‘हमारे खिलाफ दुष्प्रचार’’ फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया।
आप प्रमुख ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और अपने काम के बारे में बात करते हैं। भाजपा ने फर्जी वीडियो और जेल में बंद एक ठग के पत्रों के जरिए हमें अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करने दी।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसके अलावा उन्होंने हमारे खिलाफ मीडिया पर दबाव बनाया, मीडिया को धमकाया और दुष्प्रचार अभियान चलाया। हर सुबह नौ बजे कोई नया फर्जी वीडियो आता था।’’ आप ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नगर निगम में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने एमसीडी के 250 में से 134 वार्ड जीते हैं जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।