राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है।दिल्ली के न्यू अशोक नगर के एक स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। लड़की के परिजनों ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
परिजनों ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की थी
परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने बच्ची का मेडिकल काउंसिलिंग कराया। उसके बाद उन्होंने आरोपी खेल शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की थी। परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के बारे में बताने के बाद लड़की चार-पांच दिन से लापता थी। पूछताछ करने पर छात्रा ने स्वीकार किया कि स्कूल का खेल शिक्षक लंबे समय से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।
पुलिस ने किया आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार
पुलिस को पता चला है कि आरोपी शिक्षक 15 साल से काम कर रहा है।उन्हें यह भी पता चला कि उनकी पत्नी एक निगम स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और कितनी लड़कियों के साथ इस तरह का काम किया है।