सीबीआई विवाद : केजरीवाल ने SC के हस्तक्षेप का किया स्वागत

Summary :

अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई विवाद में SC के हस्तक्षेप का स्वागत किया। उन्होंने कहा वह उम्मीद करते हैं कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रहेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का शुक्रवार को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रहेगी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘सीबीआई मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। देश के हित में उम्मीद है कि सीबीआई की संस्थागत अखंडता बरकरार रखी जाएगी और शक्तियां यह समझेंगी कि उनके अवैध कृत्यों को चुनौती दी जा सकती है।’

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ जांच दो सप्ताह के भीतर पूरी करने को कहा था। यह जांच सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए.के. पटनायक की निगरानी में की जाएगी।

CBI vs CBI : रिटायर्ड जज की निगरानी में CVC दो सप्ताह में जांच पूरी करे : SC

Desk Team