दिल्ली के मौजपुर में लगातार दूसरे दिन CAA समर्थक एवं विरोधी समूहों के बीच झड़प

Summary :

दिल्ली के मौजपुर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन आज नागरिकता कानून के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुई। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

दिल्ली के मौजपुर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन आज नागरिकता कानून के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुई। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने समूहों को शांत कराने के भी प्रयास किए। दिल्ली मेट्रो ने इलाके में असहज शांति छायी रहने के बीच जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। 
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद तथा मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी।’’ संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क अवरुद्ध कर दी थी जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच कल शाम को झड़प शुरू हो गई थी। 

CM केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली

मौजपुर में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक सभा बुलाई थी जिसमें मांग की गयी थी कि पुलिस तीन दिन के भीतर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाए, इसके तुरंत बाद दो समूहों के सदस्यों ने एकदूसरे पर पथराव किया जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। 

Desk Team