नई दिल्ली : ईस्ट एमसीडी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और सफाई का मामला थमता नहीं दिख रहा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार 23 दिन से हड़ता कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा अब फूटने लगा है। इस कड़ी में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री को पुतला फूंका। मुख्यमंत्री तक अपनी अपनी आवाज पहुंाचने के लिए गुस्साए सपाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर कूड़ा भी फेंका। सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस को थोड़े बल का प्रयोग भी करना पड़ा। नारेबाजी करने के बाद सफाई कर्मचारियों ने बैरिकेड तोड़ कर सीएम हाउस में घुसने की कोशिश की। लिहाजा पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पूर्वी दिल्ली में फैली गंदगी के खिलाफ कांग्रेसियों का उपवास
इससे नाराज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर मेन रोड़ को जाम कर दिया। कुछ सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में जिन्हें देर शाम छोड़ दिया। वहीं, लगातार हड़ताल के चलते अब ईस्ट दिल्ली में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कोई ऐसा जगह नहीं बचा जहां पर कूड़े और गंदगी का अंबार न लगा हो। नालियों से लेकर मेन रोड तक कूड़े से पटे पड़े हैं।